खगौल: दानापुर के खगौल थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सोमवार की दोपहर 3 बजे दानापुर के खगौल थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने दोनों समुदायों से भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। साथ ही ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस और निर्धारित रूट चार्ट का पालन अनिवार्य बताया गया और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों