रेवदर: रेवदर के तंवरी गांव में चोरों ने 3 मंदिरों को बनाया निशाना, चांदी के जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार
Reodar, Sirohi | Feb 3, 2026 रेवदर कालन्द्री थाना क्षेत्र के तंवरी गांव में बीती रात चोरों ने धार्मिक आस्था पर चोट करते हुए एक साथ तीन मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सामने आने के बाद गांव में रोष का माहौल है।जानकारी के अनुसार चोरों ने शक्ति माता मंदिर, आशापुरा मंदिर और गोरा नारायण मंदिर को निशाना बनाया। बदमाशों ने लोहे की सरियों से मंदिरों के मुख्य द्वार तोड़कर अंदर घुसे