सूरजपुर: जिले में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, एनएसयूआई ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
सूरजपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इसी क्रम में छात्रों ने प्राचार्यों के माध्यम से राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द चुनाव कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। वहीं एनएसयूआई ने चेतावनी दी ।