कानपुर: राज्यसभा सदस्य के चुनाव में सपा के ही 6 विधायकों ने भाजपा के प्रत्याशी को किया वोट,बाबाकुटी में पुतला जलाकर हुआ विरोध
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सदस्य के चुनाव में समाजवादी पार्टी के ही 6 विधायकों ने सपा को छोड़ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट कर दिया। जिससे अब समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं में जमकर विरोध का उबाल देखा जा सकता है। कानपुर के बाबाकुटी में सपा के लोहियावाहिनी ने उन 6 सपा विधायकों को दद्दार कहते हुए उनका पुतला भी फूंका है।