कानपुर: कल्याणपुर की बगिया क्रॉसिंग पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली न देने पर युवक को बंधक बनाने का आरोप
कल्याणपुर की बगिया क्रॉसिंग पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर ई रिक्शा चालक ने गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ई रिक्शा चालक ने आरोप लगाया कि तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उससे 300 रुपए अवैध वसूली की मांग की और नही देने पर उसके भाई को बंधक बना लिया।पीड़ित का आरोप है कि 300 रुपए देने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसके भाई को छोड़ने की बात कही है।