चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में सोमवार को प्रोजेक्ट जागृति के तहत तृतीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित शिविर में सरकारी शिक्षकों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।