मंझनपुर: तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर का कहर, शहजादपुर पुल के पास युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। हादसे में 27 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी मोहवतपुर गौती, थाना सुलतानपुर घोष जनपद फतेहपुर की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोनू कुमार बाइक से सड़क किनारे से गुजर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।