जसवंतनगर ग्राम मल्हूपुर के सामने भोगनीपुर नहर में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव उतराता मिला, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। गांव निवासी श्याम सुंदर ने डायल 112 पर सूचना दी थी। पुलिस द्वारा पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।