सालिमपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव में अवैध हथियार तस्करी की गुप्त सूचना पर पटना पुलिस और बिहार STF की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके घर से तीन देशी कट्टा,14 कारतूस,5 खोखा और 4 बिन डोली बरामद किए गए।