सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में बाल देखरेख संस्थानों के त्रैमासिक निरीक्षण के तहत जिलास्तरीय समिति ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित संस्थानों की व्यवस्था, बच्चों की देखरेख और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया।