मांझी: शादी समारोह में जा रही महिला सड़क हादसे में घायल , छपरा रेफर
Manjhi, Saran | Jun 27, 2026 शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के नासिरा गांव के समीप शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनियापुर थाना क्षेत्र के करही गांव निवासी महिला बाइक से मांझी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी।इसी दौरान नासिरा के पास बाइक से गिरकर जख्मी हो गई