फतुहा: व्यापार मंडल कन्या मध्य विद्यालय से चोरों ने मध्यान्ह भोजन का 32 बोरा चावल किया चोरी।
Fatwah, Patna | Jan 30, 2024 चोरों ने व्यापार मंडल कन्या मध्य विद्यालय स्टोर रूम की खिड़क़ी तोड़कर मध्यान्ह भोजन का 32 बोरा चावल चोरी किया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक का अनिता कुमारी ने फतवा थाने में लिखित शिकायत की है। शिकायत के आलोक में फतुहा थाना की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। बताया जाता है कि चोरों ने यह चोरी सोमवार की रात में ही की है।