फतुहा: नदी थाना पुलिस सबलपुर मजार के पास से चोरी गई पिकअप को काला दियारा सिरसौली गांव से किया बरामद।
Fatwah, Patna | Jan 29, 2024 सबलपुर मजार के पास से चोरी गई पिकअप को नदी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काला दियारा के सिरसौली गांव से बरामद किया है। इस संबंध में नदी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि सबलपुर मजार के पास से रविवार की रात पिकअप की चोरी हुई थी। जिसे तकनीकी अनुसंधान करते हुए बरामद कर लिया गया है । साथ में चोरी करने वाले दो युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है