बेतिया मे शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के मामले में सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार । शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी कर एक सीआरपीएफ जवान को एक युवती से यौन शोषण करने के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान की पहचान नरकटियागंज के माल्दा गांव निवासी स्वर्गीय बृजलाल पासवान के पुत्र रामबाबू पासवान के रूप में की गई है।