कांगड़ा: कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में एक बुजुर्ग की मौत, केला पकाने वाले मसाले की गैस से हुआ था अचेत: डीएसपी
Kangra, Kangra | Dec 29, 2024 कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में नादौन के एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान आज रविवार की 6:00 बजे मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को स्टोर में रखी कोई चीज गिरी। आवाज आने पर जब सब लोग अंदर की ओर भागे तो देखा कि केला पकाने वाला मसाला ऊपर से नीचे गिर गया था। इसके बाद मसाले की गैस वहां पर फैल गई।