बालोद जिले में एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाने पहुंचे मुचलका से रिहा तीन युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में बीच-बचाव कर रहे दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया है।