मुरैना नगर: पंचायती धर्मशाला में जयकारों के साथ जली विशाल होलिका, गणेशपुरा से जीवाजी गंज तक दिखा उत्साह
मुरैना शहर में पूर्णिमा की रात होली मैया के जयकारों के साथ भव्य होलिका दहन किया गया। पंचायती धर्मशाला पर सजी विशाल होली की लपटें तीन मंजिल से ऊपर तक उठीं। गणेशपुरा की विवेकानंद कॉलोनी और जीवाजी गंज में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने पूजा कर परिक्रमा की और गीतों पर नृत्य किया।मंगलवार क़ो चंद्रग्रहण होने पर,रंगों की होली बुधवार को मनाई जाएगी।