एनएच 527सी पर केशोपुर पूरा पुल के समीप आमने-सामने की बाइक टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायल रामश्रेष्ठ राय के पुत्र वीरेंद्र राय, जनक राय के पुत्र झगरू राय और जयराम राय के पुत्र राम जतन राय को पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।