सुपौल: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, इलाके में सनसनी, शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया
सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही गांव समीप भालूकूप ढाला पर सोमवार के सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव वार्ड 15 निवासी योगेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार योगेंद्र शर्मा अपने रिश्तेदार से मिलने बेलही गांव