घोड़ाडोंगरी: कुकरू पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने किया आत्मीय स्वागत, क्षेत्र के विकास और जनकल्य
रविवार को भैंसदेही विकासखंड के कुकरू ग्राम में आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर विधायक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।