चूरू: जुहारपुरा के खेत में मधुमक्खियों के हमले में मासूम सहित चार लोग घायल, खेत में मची अफरा-तफरी
Churu, Churu | Apr 2, 2026 चूरू जिले के गांव जुहारपुरा स्थित एक खेत में इसबगोल की फसल काट रहे किसानों पर गुरुवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में 3 वर्षीय मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका उपचार किया।