नागौर: जिले में 25 सेंटरों पर रीट परीक्षा का आयोजन हुआ, परीक्षा को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह
Nagaur, Nagaur | Feb 28, 2025 नागौर जिला मुख्यालय पर 25 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार सुबह 10:00 बजे रीट परीक्षा का हुआ आयोजन। इससे पहले सेंटरों पर अभ्यार्थियों की लंबी-लंबी लाइनें नजर आईं। सेंटर में एंट्री से पहले एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड, फेस स्कैनिंग और कड़ी चैकिंग के बाद परीक्षार्थियों को एंट्री दी गई। इस दौरान दुपट्टे, गमछे, स्वेटर, आभूषण, हाथों में पहने कंगन, कड़े बाहर खुलवाए।