सीतापुर: महोली इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
जनपद के महोली थाना क्षेत्र के कार्य देव मंदिर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसके कारण उसकी मौत हो गई मामले में मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है परिवार में मातम का माहौल है।