जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ स्थित भागलपुर धर्मशाला निकट से बुधवार 1 बजे बाइक चोरी हो गई।घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बिहार के बांका जिला अंतर्गत गायवथान गांव निवासी जनार्दन मांझी पुत्र के साथ बासुकीनाथ आए थे।भागलपुर धर्मशाला के निकट बाइक खड़ी कर मंदिर पूजा करने गए जब वापस लौटे तो बाइक गायब पाई गई।जनार्दन मांझी ने जरमुंडी थाना पुलिस को सूचना दी।