धनघटा: शादी कराने के नाम पर रचते थे साजिश, झपटमारी करने वाले चार आरोपी को धनघटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद की धनघटा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शादी कराने का झांसा देकर लोगों को ठगी और झपटमारी का शिकार बनाने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा