सिसई: सिसई विधायक की पहल से लगा 200 केबी का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी
Sisai, Gumla | Jul 31, 2025 बसिया रोड सिसई में विधायक जीग्गा सुसारन हाेरो के पहल पर गुरुवार को 200 के बी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव ने फीता काट कर किया। प्रकाश उरांव ने बताया कि बसिया रोड सिसई में पिछले 10 दिनों से लोग अंधेरे में रहने पर विवश थे। बरसात के मौसम में पूरे रहमत नगर अंधेरे में था।बच्चो की पढ़ाई लिखाई में काफी दिक्कत आ रही थी।