लोरमी: अनियंत्रित वाहन नहर में जाकर पलटी,,मौके पर एक नाबालिग की मौत,,दो व्यक्ति हुए घायल,,डिंडौरी चौकी के ग्राम अखरार की घटना
Lormi, Mungeli | Feb 7, 2024 डिंडौरी चौकी के ग्राम अखरार के पास नहर में जाकर एक अनियंत्रित वाहन पलट गई। जिसमें सवार एक नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं दो व्यक्ति घायल हो गए हैं,जिन्हें उपचार के लिए लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती किया गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद डिंडौरी चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोरमी अस्पताल गया है।