पिछोर: खोड़ बस स्टैंड पर ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर को रौंदा, महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल
खोड़ बस स्टैंड पर आज रविवार को सुबह लगभग 10:00 बजे बड़ा हादसा हो गया।ओवरलोड रेत से भरे एक ट्रैक्टर ने 9 बाइकों और एक जनरेटर को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से कूदकर भाग निकला।गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।