सहारनपुर: मोहिउद्दीनपुर में ग्रामीण के घर से लाखों की भैंस चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर में एक ग्रामीण के घर से रात्रि में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की भैंस चोरी कर ली। घटना से पीड़ित परिवार सदमे में हैं।मोहिउद्दीनपुर निवासी मोहर सिंह पुत्र गेंदा ने सोमवार देर शाम अपनी भैंस को चारा खिलाया और सो गया सुबह उसने उठकर देखा तो भैंस गायब थी। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे पीड़ित मोहर सिंह ने जानकारी दी।