जबलपुर: पुलिस कार्रवाई न होने से त्रस्त युवक ने थाने के सामने खुद को लगाई आग, माढ़ोताल थाने के सामने की घटना
पुलिस से कार्रवाई न होने से परेशान होकर एक युवक ने रविवार सुबह माढ़ोताल थाने के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। माढ़ोताल थाना क्षेत्र के प्रभात नगर निवासी गंगाराम ने रविवार सुबह 11 बजे थाने के सामने पहुंचकर यह कदम उठाया। आरोप है कि वह किसी मामले में लंबे समय से पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहा था