टीकमगढ़: टीकमगढ़: अस्थायी एसपी को प्रभारी न लिखने पर पुलिस अधीक्षक ने 26 अधिकारियों-कर्मचारियों से मांगा जवाब
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने अपने विभाग के 26 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई अस्थाई पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार को प्रभारी ना लिखने पर की गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है ऐसा न करने पर एक तरफा कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।