अनियंत्रित बाइक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल मुजफ्फरनगर जनपद के निरमानी गेट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर जा रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।