नौगावां सादात: बिजली विभाग ने नौगांवा तहसील क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान, बकायेदारों की काटी गई बिजली
नौगांवा तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है बिजली विभाग के जेई राजीव कुमार ने टीम के साथ मिलकर अभियान चलाया है। बुधवार को करीब 1:00 बजे बिजली विभाग के जेई ने बताया है कि बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने मोहल्ला बुध बाजार, गुला तालाब में चेकिंग भी किया है।