नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में तेंदुए के कारण ग्रामीण परेशान, खेत का वीडियो हुआ वायरल
अमरोहा जिले भर में तेंदुए की आहट है। तेंदुए की वजह से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शाम करीब पांच बजे किसान महिपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह को खेत में काम करते वक्त कैलसा मार्ग पर तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया। किसान महिपाल सिंह ने बताया कि वह खेत में घास काटने का काम कर रहे थे, तभी उन्हें तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया।