धामपुर: नहटौर नगर पालिका के ठेका कर्मचारियों को इनवर्टर का करंट लगने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Dhampur, Bijnor | Apr 24, 2026 शुक्रवार की सांय करीब 5:00 बजे नहटौर के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी अशोक कुमार का 24 वर्षीय पुत्र आनंद सूद बैटरे में पानी डाल रहा था।इसी दौरान उसे इनवर्टर का करंट लग गया। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे नहटौर के अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल बना है।