बिहार: सिलाव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या ,शव को पोस्टमार्टम के लिये लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 6, 2024 सिलाव वायपास स्थित एक मकान में मंगलवार की सुबह विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सिलाव थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। मृतिका तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव निवासी प्रेम राज उर्फ कौशल की पत्नी सपना कुमारी है जो सिलाव में रहकर नर्स की पढ़ाई पढ़ रही थी।