सारंगपुर: सारंगपुर पुलिस ने 45 ग्राम स्मैक व बाइक के साथ राजस्थान निवासी युवक को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
सारंगपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दरगाह के पास से एक बाइक सवार राजस्थान के झालावाड़ निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 45 ग्राम स्मैक कीमत 135000 रु 40 हजार रु की बाइक जप्त कर ली है। थाना प्रभारी आकांक्षा हाडा ने रविवार 1:00 बजे बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।