तराना: तराना नगर: कृष्ण कुंज कॉलोनी गेट के सामने बिजली पोल में लगी आग, सुबह 6 बजे मचा हड़कंप
Tarana, Ujjain | Jun 22, 2026 सोमवार सुबह करीब 6 बजे कृष्ण कुंज कॉलोनी के मुख्य गेट के सामने लगे बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण पोल से चिंगारी और लपटें निकलने लगीं। सुबह सैर पर निकले लोगों ने फौरन बिजली विभाग और दमकल को सूचना दी। समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।