कांके: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक जेएमएम ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस
Kanke, Ranchi | Jan 27, 2024 जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक जेएमएम ने जांच केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ शनिवार को मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान जेएमएम नेताओं ने कहा कि बीजेपी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर सीएम हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर रही है, जिससे जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।