मंझनपुर: झुलसाती गर्मी पर मौसम का ब्रेक, कौशाम्बी में धूल भरी आंधी से मिली राहत, 45°C के कहर से लोगों को मिली राहत
कौशाम्बी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। तक जहां तेज धूप और लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तापमान ने जनजीवन को बेहाल कर रखा था, वहीं अचानक मौसम बदला और धूल भरी आंधी चलने लगी। भीषण गर्मी के चलते लोग घरों में कैद हो गए थे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। लेकिन जैसे ही मौसम ने रुख बदला।