घाटमपुर: बीरपुर गांव में खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से महिला झुलसी, बचाने आया पति भी झुलसा
घाटमपुर के बीरपुर गांव में शुक्रवार रात 8:00 बजे खाना बनाते वक्त महिला आग की चपेट में आ गई। बचाने गया पति भी झुलस गया। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।