पूर्णिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे बिहार विधानसभा चुनाव के अवसर पर निर्वाचन कार्य के दौरान निर्गत कार्यदेश एवं उसके सत्यापन को लेकर सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी और सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी के साथ महानंदा सभागार में समीक्षा बैठक की गई.