साहेबपुर कमाल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सनहा पश्चिम पंचायत के पंचायत भवन प्रांगण में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सनहा पश्चिम पंचायत के पंचायत भवन प्रांगण में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया पूनम देवी ने की। इस दौरान ग्रामीणों से स्वच्छ और स्वस्थ पंचायत बनाने की अपील की गई।मुखिया पूनम देवी ने ग्रामीणों से पॉलीथिन, गाड़ी के टायर या प्लास्टिक का कोई भी सामान न जलाने का आग्रह किया।