अनूपशहर क्षेत्र के गरहरा गांव में रविवार को महाराणा संग्राम सिंह की जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने महाराणा संग्राम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।