राजगढ़: कालीपीठ क्षेत्र के गादिया गांव में अज्ञात कारणों से खेत में लगी भीषण आग
कालीपीठ क्षेत्र के गादिया गांव में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब पूर्व सरपंच अनार सिंह पंवार के खेत में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग के कारण खेत में रखा भूसा गेहूं सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।