हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में DM की अध्यक्षता में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2024 कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाये। सभी लोग समय से मतगणना स्थल पर पहुंचें। मतगणना हॉल में मोबाईल व अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण लेकर किसी को प्रवेश न करने दिया जाये।