चौरई विकासखंड में 9वीं-11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं ने मारी बाजी
चौरई: आज चौरई विकासखंड की स्थानीय परीक्षा के तहत कक्षा 9वीं एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष कक्षा 9वीं का कुल परिणाम 59.9% रहा, जबकि कक्षा 11वीं का परिणाम 76.3% दर्ज किया गया। कक्षा 9वीं में बाम्हनलीला हाई स्कूल की छात्रा जिया डेहरिया ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 11वीं में हिवरखेड़ी की छात्रा दीपाली वर्मा ने 93.9% अंक प्राप्त कर टॉप किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं।