ओडगी: छतरंग में 15 हाथियों का कहर, 12 किसानों की धान की फसल हुई चौपट, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
छतरंग में 15 हाथियों का कहर — 12 किसानों की धान की फसल चौपट, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छतरंग बड़वार गांव में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, लगभग 15 हाथियों के झुंड ने गांव के खेतों में घुसकर 12 किसानों की धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर द