भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी रामपुर मनिहारान पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को सहयोग देना चाहिए।