चैनपुर: चैनपुर में अचानक बादल छाने और बारिश होने से तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 6 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए। हल्की बारिश हुई। तेज धूप और लू से लोगों को राहत मिली।ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया और सावधान रहने की सलाह दी है।